फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   shikshak, priyajan samasya aur sadak ke mudde chhae

Nainital News: शिक्षक, पेयजल समस्या और सड़क के मुद्दे छाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
shikshak, priyajan samasya aur sadak ke mudde chhae
भीमताल। विकासखंड सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र पंचायत की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद कुमार पांडे ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सूर्यागांव के प्रधान पंकज कुमार ने विद्यालय के उच्चीकरण की मांग की। इस पर सीडीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए और शिक्षिका लक्ष्मी काला के बेहतर प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों को सम्मानित करने को भी कहा। प्रधान पंकज उप्रेती ने शिक्षकों की तैनाती और रोखड़ के प्रधान ने विद्यालयों में बायोमेट्रिक निगरानी की व्यवस्था की मांग की। सीडीओ ने डीईओ और बीईओ को 15 दिन में विद्यालयों का निरंतर निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने को कहा। प्रधान ममता दुम्का ने खैरोला मोटर मार्ग पर डामरीकरण, लक्ष्मण सिंह गंगोला ने मलुवाताल में सड़क निर्माण और अलचौना की प्रधान ने ताड़ा-अलचौना और चांफी-पांडेछोड़ मार्ग पर डामरीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन



अन्य प्रमुख मांगों पर दिया आश्वासन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने जल्द डामरीकरण करने का आश्वासन दिया। प्रधान जितेंद्र चनौतिया ने भीमताल में अवैध बोट स्टैंड हटाने और नावों की लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों और पानी की समस्या पर भी चर्चा हुई जिस पर सीडीओ ने गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, एसडीएम नवाजिश खलिक सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed