फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shelter home people refuse to eat, are demanding to send home

शेल्टर होम में लोगों ने खाने से किया इंकार, घर भेजने की कर रहे हैं मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shelter home people refuse to eat, are demanding to send home
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। स्टेडियम में बनाए गए शेल्टर होम में रुके लोगों ने रविवार को घर जाने की मांग को लेकर भोजन करने से इंकार कर दिया। अधिकारियाें के समझाने पर वह माने और उन्होंने भोजन किया।
विज्ञापन

शेल्टर होम में 300 से अधिक लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। इनमें कई लोगों की 14 दिन क्वारंटीन की अवधि पूरी हो चुकी है। रविवार को कुछ लोगों ने घर जाने की मांग करते हुए खाना खाने से इंकार कर दिया। शेल्टर होम में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

लोगों की मांग थी कि अगर घर नहीं भेजा जा सकता है तो घर के आसपास के लोगों के साथ रख दिया जाए। ताकि छोटे समूह में बंट जाए। व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें समझाबुझाकर खाना खिलाया। शाम को नाश्ता भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लगा रहे गुहार
शेल्टर होम में मौजूद लोग अपनी व्यथा सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। चंपावत निवासी एक युवक की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उसने अपनी व्यथा जाहिर की है।

मेरे पास लोगों के खाना न खाने की सूचना आई थी। 14 दिन पूरे होने के बाद लोग घर जाने की बात को लेकर बेचैन हो रहे हैं। शासन और प्रशासन के निर्णय के अनुरूप ही काम होगा। - एके कटारिया नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed