फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewer line will be laid from Nainital to Hanumangarh

नैनीताल से हनुमानगढ़ तक बिछाई जाएगी सीवर लाइन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Sewer line will be laid from Nainital to Hanumangarh
नैनीताल। नगर में सीवेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए शहरी विकास विभाग की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। उच्च तकनीकी उपकरणों से पहले चरण में ग्रांड होटल से लेकर पंत पार्क तक सीवर लाइन का सर्वे किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में तल्लीताल से हनुमानगढ़ तक सर्वे होगा।
विज्ञापन

सर्वे कार्य में जुटे अवर अभियंता समीर गुप्ता ने बताया कि नगर में कुछ क्षेत्रों में सीवर के ओवरफ्लो होने की शिकायत ज्यादा है। इसे देखते हुए ट्रांचलीज टेक्नोलॉजी के जरिए नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। माल रोड पर वाहनों की आवाजाही के चलते यहां अत्याधुनिक विधि से लाइन बिछाई जाएगी जिससे मार्ग का नुकसान कम से कम हो। सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था से शहरों को पुरानी लाइन में आ रही दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। मुख्यत: नैनीझील भी प्रदूषित नहीं होगी। सीवर लाइन के लिए राज्य सरकार की ओर से 7.50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि आगामी दो माह में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed