फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   23 families shifted to safe locations in Alchauna Tok.

Nainital News: अलचौना तोक में 23 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

Mon, 07 Sep 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 07 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
23 families shifted to safe locations in Alchauna Tok.
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत अलचौना के तोक पांडेछोड़ में मूसलाधार बारिश के बाद प्रशासन की ओर से 23 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में 23 परिवारों के 50 लोगों के लिए सुबह और शाम के भोजन की व्यवस्था करते हुए 35 राशन किट वितरित की हैं। वहीं मलुवाताल में 6 प्रभावित परिवारों के लिए भी खाद्य सामग्री वितरित की गई। बिष्ट ने कहा कि प्रशासन की ओर से आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन

नालों की बाढ़ में बही ग्रामीणों की जमीन
कालाढूंगी। क्षेत्र में रविवार को मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश से कमोला, धमोला, छोटी हल्द्वानी, चकलुवा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बहने वाले नाले उफान पर आ गए। इसके चलते कई स्थानों पर भू-कटाव हो गया। अचानक बढ़े जलस्तर से ग्रामीणों में भी चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नालों के कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय किए जाने तथा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों का दिलाएं मुआवजा
पहाड़पानी (नैनीताल)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को दीनी तल्ली, दीनी मल्ली, चोरलेख, सुंदरखाल, पहाड़पानी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। मंत्री ने आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया और डीएम को आपदा से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए कहा। जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों से पेयजल लाइनों और बिजली की लाइनों को सही कराकर ग्रामीणों की समस्या हल करने को कहा। कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से सड़कों को आपदा मद से जल्द से जल्द सही कराने के लिए कहा है।
सूर्यागांव में पानी की किल्लत से लोग परेशान
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत सूर्यागांव में पेयजल लाइनों के टूटने से ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने बताया कि लाइनें टूटने से गांव में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। जल संस्थान के उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पा रही है। कहा कि लोग सातताल झील से पानी भरकर ला रहे हैं। प्रधान ने कहा कि इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द पेयजल लाइनें सही कराकर पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।

बारिश के बाद खेतों में खराब होने लगी फसलें
भीमताल (नैनीताल)। मूसलाधार बारिश के चलते भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना क्षेत्र में फसलें खराब होने से किसान परेशान हैं। प्रगतिशील किसान आनंदमणि भट्ट ने कहा कि बारिश से खेतों में पानी भरने से बीन की फसल खराब होने से आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है। कहा कि गांव की सड़क बंद होने के चलते भी ग्रामीणों को दूध ले जाने, फसलों को लाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। भट्ट ने जल्द से जल्द सड़क सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed