फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   UPCL will have to name the areas affected by power cuts.

Nainital News: कटौती प्रभावित क्षेत्रों का नाम देना होगा यूपीसीएल को

Mon, 07 Sep 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 07 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
UPCL will have to name the areas affected by power cuts.
हल्द्वानी। यूपीसीएल को बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के नाम अब सार्वजनिक करने होंगे। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिजली बाधित होने संबंधी प्रसारित सूचना पर नाराजगी जताई है। विद्युत फीडरों से जुड़े इलाकों में घंटों बिजली ठप रहती है लेकिन ऊर्जा निगम प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के नामों का उल्लेख नहीं करता। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कमिश्नर ने कुमाऊं के चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में जिस फीडर में बिजली कटौती की जाए, उसकी सूचना के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के नामों का जिक्र अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली ठप
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर रानीबाग क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन ने यूपीसीएल का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे रानीबाग बिजलीघर से जुड़े इलाके की बिजली ठप हो गई। रविवार सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक 400 की आबादी बिजली संकट से जूझती रही। एसडीओ उज्ज्वल भास्कर ने बताया कि रविवार की सुबह वाहन की टक्कर से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर डेमेज हो गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन पर शटडाउन की वजह से इस काम में देरी हुई, बारिश ने भी व्यवधान डाला।
विज्ञापन


शीशमहल में आज कटेगी बिजली
हल्द्वानी। रानीबाग बिजलीघर की लाइन में कंडक्टर बदलने के लिए यूपीसीएल की ओर से रविवार को शटडाडन शेड्यूल जारी किया गया था। इसके तहत सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक भुजियाधाट से लेकर शीशमहल तक बिजली गुल रही। बिजलीघर के तीन फीडरों से जुड़ी 15 हजार से अधिक की आबादी को पांच घंटे बिजली संकट से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को 13 बीघा बिजलीघर के धान मिल, उजालानगर, मंडी, नई बस्ती फीडर और जीआईएस शीशमहल के हाइडिल गेट फीडर की बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed