{"_id":"6a9db87596cd98a2ff0f671c","slug":"124-intern-doctors-to-be-on-strike-from-today-over-stipends-nainital-news-c-337-1-shld1032-136519-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्टाइपेंड के लिए आज से हड़ताल पर रहेंगे 124 इंटर्न डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्टाइपेंड के लिए आज से हड़ताल पर रहेंगे 124 इंटर्न डॉक्टर
Mon, 07 Sep 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के 124 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इंटर्न डॉक्टरों ने वर्तमान में मिल रहे 17 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30 हजार करने की मांग की है। वे सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में हड़ताल करेंगे।
प्राचार्य को दिए ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि हड़ताल के दौरान 124 इंटर्न डॉक्टर अपनी नियमित इंटर्नशिप ड्यूटी नहीं करेंगे। इंटर्न की हड़ताल का सीधा असर अस्पताल की ओपीडी, वार्ड और विभिन्न विभागों में मरीजों से जुड़े नियमित कामकाज पर पड़ने की संभावना है। इंटर्न डॉक्टर वरिष्ठ डॉक्टरों और रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मरीजों की जांच, वार्ड में मरीजों की निगरानी, फाइल व रिपोर्ट से जुड़े काम, मरीजों को विभागीय स्तर पर ले जाने-लाने तथा अन्य नियमित चिकित्सकीय गतिविधियों में सहयोग करते हैं। ऐसे में चार घंटे तक इनकी अनुपस्थिति से विभागों में काम का दबाव अन्य चिकित्सकीय स्टाफ पर बढ़ सकता है। हालांकि इंटर्न डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। इमरजेंसी में मरीजों का उपचार जारी रहेगा। प्राचार्य डाॅ. अजय आर्या ने बताया कि सभी स्टूडेंट हैं और काफी सहयोगी हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।