फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health Department issues alert regarding jaundice, dengue, and swine flu.

Nainital News: पीलिया, डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क कर रहा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 07 Sep 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 07 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Health Department issues alert regarding jaundice, dengue, and swine flu.
हल्द्वानी। संक्रमणकाल चल रहा है और पीलिया, डायरिया, डेंगू के अलावा सीजनल इन्फ्लूएंजा (स्वाइन फ्लू) के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। एसटीएच के बाल रोग विभाग में भी दो किशोरों को भर्ती किया गया है। वहीं सीजनल इन्फ्लूएंजा (स्वाइन फ्लू) को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त सतर्क हो गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन मरीज भर्ती हैं और एक महिला की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि बरसात का सीजन संक्रमण का समय होता है और इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। उन्होंने खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न करें और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी है। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डॉक्टरों की टीमें तैयार की गई हैं। प्रत्येक टीम रोजाना ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों की जानकारी ले रही है। उन्होंने बुखार, उल्टी, दस्त या किसी भी प्रकार के इंफेक्शन होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने, नोडल अधिकारी या फिर स्वयं उनसे संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह
- अपने घर और आसपास गंदगी न होने दें।
- खुले जलस्रोतों का पानी न पीएं।
- शरीर और कपड़ों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- कटे फल, फास्ट फूड या जंक फूड न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed