फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Service program organized on the PM's birthday

Nainital News: पीएम के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन

Fri, 18 Sep 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 18 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Service program organized on the PM's birthday
रामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंदर रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन किया। वहीं मंडी समिति में जन्मदिन के अवसर पर कृषक और श्रमिक सम्मान दिवस मनाया गया जहां पांच महिला और पांच पुरुष किसानों को सम्मानित किया गया। दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, विपिन कांडपाल, गणेश रावत, मान सिंह रावत, उदय मानु चिलवाल, साहिल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केट काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
भीमताल/गरमपानी(नैनीताल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भाजपाइयों और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बडैत में केक काटा। कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर तक प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, दिनेश सांगुड़ी, चिराग बोहरा, कुलदीप बोहरा, प्रकाश कनौजिया आदि मौजूद रहे। वहीं भीमताल में दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम हुआ। बेतालघाट के सीम गांव में गरमपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान जिपं सदस्य यशपाल आर्य, खीम सिंह बिष्ट, भगवत सिंह, नारायण सिंह, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के मंच पर गूंजी राजस्व ग्राम की मांग
गौलापार। बड़ेत गांव (हैड़ाखान) में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दाैरान राजस्व ग्राम की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष आवाज उठाई। मानपुर, प्रतापपुर, कालीपुर, जसपुर खोलिया, त्रिलोकपुर दानी, हरिपुर ठटोला और मदनपुर के 100 से अधिक ग्रामीण बैठक में पहुंचे। ग्राम स्तरीय समिति एवं वन अधिकार समिति के अध्यक्ष व पूर्व सैनिक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि वे आजादी के समय से इन गांवों में निवास कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उनके गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने में अनदेखी की जा रही है। इस दौरान सचिव हयात सिंह, कैप्टन योगेंद्र सिंह, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह, त्रिलोक सिंह, महेश्वरी देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed