{"_id":"584d8d5d4f1c1b753a2c3851","slug":"selected-ramnagar-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के चयनित खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के चयनित खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
रामनगर के चयनित खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। राइंका ढेला के सात खिलाड़ी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। सब जूनियर वर्ग के 6 खिलाड़ी देवास (मध्य प्रदेश) में होने जा रही राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए सोमवार को देहरादून से रवाना होगेे। जबकि, जूनियर वर्ग के लिए 10वीं की काजल डॉर्बी जगदालपुर, बस्तर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद के मुताबिक कक्षा 8 के मनीष बिष्ट, कुनाल रावत राष्ट्रीय सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे। जबकि कक्षा 8 की हिमानी जैतवाल, कक्षा 7 की निकिता बोरा, कक्षा 6 की भारती गिरी, निशा मेहरा सब जूनियर बालिका वर्ग में उत्तराखंड से खेलेंगे।
विज्ञापन
विद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी सविता रावत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक देवास में होगी। इसके अलावा जूनियर वर्ग की काजल डॉर्बी जगदालपुर में 13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगी। बच्चों के चयन पर बीईओ निर्मला बोरा, बीडीसी सदस्य त्रिलोक राणा, ग्राम प्रधान माया नेगी, नवेंदु मठपाल, गणेश नेगी, शिवनाथ द्विवेदी आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
रामनगर। राष्ट्रीय खेलों में रामनगर से एक हजार किमी दूर देवास (मध्य प्रदेश) में खेलने जा रहे 6 खिलाड़ियों में से कक्षा 6 के दो खिलाड़ी भारती गिरी और निशा मेहरा पहली बार ट्रेन की यात्रा करेंगी। इसमें भी भारती गिरी तो पहली बार ही ट्रेन देखेंगी।