{"_id":"6998d247e8de1442fe086458","slug":"security-beefed-up-at-high-court-ats-deployed-nainital-news-c-238-1-shld1020-122916-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई, एटीएस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाईकोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई, एटीएस तैनात
Sat, 21 Feb 2026 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से हाईकोर्ट में पुलिस और एटीएस तैनात है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने काेर्ट परिसर में दोबारा चेकिंग अभियान चलाया। कोर्ट परिसर में बिना चेकिंग और बिना आईडी देखे किसी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।
जिला कोर्ट को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को हाईकाेर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद आईजी और एसएसपी ने एटीएस, डॉग स्क्वाड और बीडीएस के साथ कोर्ट परिसर में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन वहां न तो कोई बम मिला और ना ही कोई संवेदनशील सामग्री नजर आई।
सुरक्षा की दृष्टि से एटीएस को निगरानी के लिए हाईकोर्ट में तैनात रखा गया। हाईकोर्ट के सहायक निबंधक मूलेंद्र सिंह सिरोही की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शुक्रवार को भी हाईकोर्ट में पुलिस बल और एटीएस तैनात रही।
विज्ञापन
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में सीओ रविकांत सेमवाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी हाईकोर्ट राकेश बिष्ट ने बीडीएस और डॉग स्क्वाड के साथ हाईकोर्ट परिसर में सघन चेकिंग की। कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों के पहचान-पत्र देखने के साथ उनके सामान की तलाशी भी ली गई। इस दौरान कोर्ट का काम जारी रहा।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल और एटीएस तैनात की गई है। कोर्ट परिसर में आवागमन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। संवाद