फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   school in nainital will be shut down due to rain

जिले के पर्वतीय ब्लॉकों में आज बंद रहेंगे स्कूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
school in nainital will be shut down due to rain
नैनीताल में बदलता मौसम का मिजाज। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को हिमपात और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए जिले के पर्वतीय क्षेत्र में कक्षा एक से 12वीं तक के समस्त शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सविन बंसल के हवाले से अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पुर्वानुमान के तहत शुक्रवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के रामगढ़, भीमताल, ओखलकांडा और धारी ब्लॉक के इंटरमीडिएट तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा है कि उक्त अवकाश केवल स्कूली बच्चों के लिए है। शुक्रवार को समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रीयल स्टाफ और अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल और कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। मैदानी ब्लॉक में स्कूल पहले की तरह खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed