{"_id":"57c701964f1c1b7f7c2cb0a1","slug":"school-children-will-be-in-full-shirts-and-pants","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुल शर्ट और पैंट में स्कूल जाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुल शर्ट और पैंट में स्कूल जाएंगे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने निजी स्कूलों में बच्चों के लिए फुल शर्ट और पैंट पहनकर जाने का आदेश दिया है। यह आदेश शुक्रवार से प्रभावी होगा। साथ ही निजी स्कूलों में बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए फागिंग करानी होगी।
विज्ञापन
हल्द्वानी और आसपास में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने निजी स्कूलों में बच्चों के फुल शर्ट और फुट पैंट में स्कूल जाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डेंगू को लेकर गाइड लाइन पूर्व में ही दो बार जिलाधिकारी के स्तर से जारी की जा चुकी है। रावत ने बताया कि निजी स्कूलों को मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए अपने खर्च पर फागिंग करानी होगी।
विज्ञापन
साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि पानी की टंकी खुली न रहें और कहीं पर जलभराव न हो। उन्होंने एसडीएम को निजी स्कूलों में औचक निरीक्षण करने के भी आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आदेशों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होगी।