फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sardar Patel did the work of tying the country together

सरदार पटले ने देश को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel did the work of tying the country together
हल्द्वानी स्टेडियम से राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित साईकिल रैली एवं रन फॉर यूनिटी दौड़ क?
हल्द्वानी। भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मिनी स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया। उनके प्रयास से भारतीय संस्कृति में अनेकता में एकता की झलक दिखती है। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और देशी रियासतों के भारत में विलय को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर आयोजित रैलियों के माध्यम से एकता का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रक्षा राज्यमंत्री ने रैली में शामिल युवाओं को लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कार वितरित किए। रैली में कुनाल रावत को प्रथम, जहीर अंसारी को द्वितीय और रोहित को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर, प्रदीप जनौटी, पूर्व दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बोला, रेनू अधिकारी, भुवन जोशी, दीपक पांडे, लक्ष्मण खाती, प्रकाश रावत, शंकर कोरंगा, सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडे, जिला खेल अधिकारी राशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक चंद्र जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed