फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sanitation workers staged a sit-in protest, warning of an indefinite strike.

Nainital News: सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

Thu, 16 Apr 2026 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a sit-in protest, warning of an indefinite strike.
नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों के लिए बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि शहर की स्वच्छता के लिए दिन-रात मेहनत करने के बावजूद प्रशासन उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि कर्मचारी मुख्य रूप से किरायेदारी का शीघ्र निपटारा, प्रतीक्षा सूची क्लीयर करने, समय पर एसीपी का लाभ देने और पर्याप्त सफाई उपकरण उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों इस संबंध में पालिका अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन अब तक ठोस आश्वासन नहीं मिला है। अध्यक्ष त्रिलोचन टांक ने कहा कि बार-बार वार्ता के बाद भी समाधान न निकलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर संजय भगत, संजय सौदा, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed