{"_id":"6a9091fe4fb24e7467007679","slug":"samples-of-kalakand-ghevar-and-gulab-jamun-collected-due-to-suspicion-of-adulteration-haldwani-news-c-337-1-hld1039-136189-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मिलावट की आशंका पर कलाकंद, घेवर, गुलाबजामुन के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मिलावट की आशंका पर कलाकंद, घेवर, गुलाबजामुन के भरे सैंपल
Fri, 28 Aug 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के नामी मिठाई विक्रेताओं की दुकानों से बेसन के लड्डू, कलाकंद, घेवर और गुलाबजामुन के सैंपल भरे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान जारी रखा। टीम ने सिंधी चौराहा स्थित स्टैंडर्ड स्वीट हाउस से बेसन के लड्डू, पास ही स्थित भानुप्रताप और ज्ञान प्रकाश जायसवाल की मिठाई की दुकानों से क्रमश: घेवर और गुलाबजामुन के साथ ही नैनीताल रोड पर नगर निगम के सामने स्थित बृजवासी स्वीट शॉप से कलाकंद के सैंपल एकत्र किए। जायसवाल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में वात्सल्य स्वीट शॉप से मिल्क केक का नमूना लिया गया। अभियान सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह की देखरेख में चलाया गया।
विज्ञापन