फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   samarthakon ke samarthakon ki hadtaal khatm

Nainital News: विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
samarthakon ke samarthakon ki hadtaal khatm
कालाढूंगी। नैनीताल मार्ग में आबादी क्षेत्र में शराब की दुकानों के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को विधायक बंशीधर भगत के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। विधायक बंशीधर भगत, एसडीएम कालाढूंगी सुधीर कुमार ने लोगों को समझाया कि देसी शराब की दुकान अब नहीं खुलेगी। खुल चुकी दुकान को 45 दिनों के भीतर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष विक्रम जतवाल, पंचायत सदस्य अर्नव कम्बोज, सभासद रोहित बुधलाकोटी, सुमन अधिकारी, मनोज अधिकारी, कविता वालिता, कमल बोरा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन



मालिकाना हक मिलने पर विधायक का आभार जताया


कालाढूंगी। मंगलवार को कालाढूंगी विधानसभा के मदनपुर खेमपुर पहुंचे विधायक बंशीधर भगत का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि मदनपुर-खेमपुर में तकरीबन 1951 से 105 बीघा भूमि पर 40 परिवार निवास करते आ रहे हैं। भूमि वर्ग चार की होने की वजह से वे तमाम योजनाओं से वंचित थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से उन्हें भूमिधरी का दर्जा मिल गया है। इस अवसर पर एसडीएम सुधीर कुमार, ग्राम प्रधान निर्मला कांडपाल, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी, रेवाधर पांडे आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed