{"_id":"65b81f84d1a73ee03802e884","slug":"salaries-of-three-teachers-stopped-nainital-news-c-240-1-shld1006-102568-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तीन शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तीन शिक्षकों का वेतन रोका
Tue, 30 Jan 2024 03:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने सोमवार को विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक के अनुपस्थित रहने और विद्यालय में बच्चों का शैक्षिक स्तर कम मिलने पर दो शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
बीईओ गीतिका जोशी ने बताया कि सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौढ़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला और वहां तैनात शिक्षक महेंद्र सिंह नेगी विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षक के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई की गई है। बीईओ ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र उपस्थित पाई गई। प्रधानाध्यापिका के छात्रवृत्ति के लिए भीमताल जाने की बात कहीं गई लेकिन संकुल प्रभारी को उक्त विषय में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी में बच्चों का शैक्षिक स्तर कम होने के कारण विद्यालय के दो शिक्षकों का वेतन रोका गया है। अगले माह दोबारा निरीक्षण करने के बाद शैक्षिक स्तर में सुधार होने पर वेतन आहरण करने का निर्णय लिया जाएगा। बीईओ ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी में अधिकतर कक्षाएं बिना ब्लैक बोर्ड के मैदान में लगी हुई मिली। बीईओ ने प्रधानाचार्य को समस्त कक्षाओं को कक्षा कक्ष में लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बोर्ड परीक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।