{"_id":"696956e31ffad3d9fc0772ca","slug":"saints-sit-on-the-road-due-to-dispute-over-the-yatra-route-lalkuan-news-c-238-1-ntl1003-121926-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यात्रा मार्ग पर विवाद के चलते सड़क पर बैठे संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यात्रा मार्ग पर विवाद के चलते सड़क पर बैठे संत
Fri, 16 Jan 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। भारत शुद्धिकरण यात्रा मार्ग को लेकर पुलिस से हुए विवाद के बाद सड़क बैठकर विरोध जताते ज
नैनीताल। भारत शुद्धिकरण यात्रा बृहस्पतिवार को नैनीताल पहुंची। मल्लीताल पंत पार्क में यात्रा मार्ग पर विवाद के चलते यात्रा में शामिल संतों और अन्य ने एक घंटे सड़क पर बैठक कर विरोध जताया। इसके बाद भारत शुद्धिकरण यात्रा को स्थगित कर दिया गया। संतों ने लिया संकल्प लिया कि अब मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद नैनीताल से फिर से यात्रा शुरू होगी। संतों ने यहां खेल मैदान में बनाए मंच से भारत शुद्धिकरण यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया।
जगद्गुरु चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानन्द के नेतृत्व में जागेश्वर, चितई गोलू मंदिर, अल्मोड़ा नंदा देवी, काकड़ीघाट, खैरना, कैंची धाम होते हुए यात्रा बृहस्पतिवार को नैनीताल पहुंची। यात्रा तल्लीताल डांठ से मॉल रोड होते हुए मल्लीताल पंत पार्क में पहुंची। इस दौरान संत व अन्य लोग बाजार से जाने लगे लेकिन पुलिस ने उनसे नयना मंदिर द्वार से जाने के लिए कहा। इससे आक्रोशित संत मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए। डॉ. सच्चिदानन्द ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने सनातन देश में सनातनियों का मार्ग रोका है। भारत शुद्धिकरण यात्रा भारत को जिहादी मानसिकता से मुक्त कराने, धर्मांतरण, भूमि जिहाद के खिलाफ है। दात्विधारी दिनेश आर्या ने संतों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।लगभग एक घंटे बाद संतों ने यात्रा स्थगित की। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री के आदेश पर पहले बाजार, फिर नयना देवी मंदि से यात्रा शुरू होगी। दिल्ली में इसका समापन होगा।