फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sail boat capsized during storm in Naini Lake, tourists narrowly escaped

Nainital News: नैनीझील में अंधड़ के दौरान पलटी पाल नौका, बाल-बाल बचे पर्यटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Sail boat capsized during storm in Naini Lake, tourists narrowly escaped
नैनीझील में आंधी तूफान के दौरान पलटी पाल नौका व डूबने से बचते सैलानी
नैनीताल। नगर में बुधवार शाम आए अंधड़ के दौरान नैनीझील में पाल नौका पलट गई जिससे पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। वहीं नौका पलटने से पर्यटक झील में जा गिरे। दोनों पर्यटकों के लाइफ जैकेट पहने होने के कारण हादसा टल गया। नौका चालक ने किसी तरह दोनों पर्यटकों को उल्टी नाव के ऊपर बिठाए रखा। अन्य नाव चालकों की मदद से दोनों पर्यटकों को सकुशल किनारे लाया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम दो पर्यटक पाल नौका से नैनीझील की सैर कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज आंधी चलने लगी। इससे पहले कि नाव चालक नौका किनारे तक लाता कि तेज आंधी के झोंके से पाल नौका पलट गई जिससे सवार पर्यटकों में चीख पुकार मच गई, लेकिन पाल नौका चालक की सूझबूझ व लाइफ जैकेट पहनी होने के कारण दोनों पर्यटकों की जान बच गई। मौके पर झील किनारे घटना को देखने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed