फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Safari elephant mahout who make private 50 thousand fine

निजी हाथी से सफारी कराने वाले महावत पर 50 हजार जुर्माना

Sat, 09 May 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर Updated Sat, 09 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के रिजर्व फारेस्ट में नियम कानून ताक पर रखकर पर्यटकों को निजी हाथी से सफारी कराने वाले महावत पर विभाग ने 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। महावत नियमों को तोड़कर रिजर्व फारेस्ट में बाघ और वन्य जीवों के वास स्थलों में खलल डाल रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने बीते 27 अप्रैल के अंक में रिजर्व फारेस्ट में निजी हाथी से सफारी कराने संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम ने तुरंत जांच बैठा दी थी। रेंजर आनंद सिंह रावत ने मामले की जांच की तो महावत इमरान पुत्र सनद निवासी ढिकुली को रिजर्व फारेस्ट में हाथी सफारी करने के जुर्म का दोषी पाया गया।
विज्ञापन


डीएफओ की संस्तुति पर आरोपी महावत पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि कोई भी रिजर्व फारेस्ट में हाथी सफारी कराते हुए पकड़ा गया तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed