फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Swindled 80 thousand from two women by posing as the Chief Minister of Tamil Nadu

हल्द्वानी: तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनकर दो महिलाओं से ठगे 80 हजार, गरीबों की मदद के बहाने जाल में फंसाया

Sun, 30 Aug 2026 05:38 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 30 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

हल्द्वानी में साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का नाम और फोटो इस्तेमाल कर दो महिलाओं से गरीबों की मदद के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Swindled 80 thousand from two women by posing as the Chief Minister of Tamil Nadu
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का नाम लेकर साइबर ठगों ने हल्द्वानी क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं से 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगी गरीबों की मदद के लिए चंदा एकत्र करने का झांसा देकर की गई। पीड़िताओं की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं को व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया था। आरोपी ने प्रोफाइल पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का फोटो लगाया था और खुद को सीएम बताया। इसके बाद गरीबों की मदद के लिए बनाए जा रहे राहत फंड में चंदा एकत्र करने का जाल बुना। साइबर ठग ने झांसे में लेकर एक महिला से 45 हजार रुपये और दूसरी महिला से 35 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिलाओं को जब अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तब दोनों ने पुलिस से शिकायत की। सीओ साइबर सेल अमित कुमार सैनी ने बताया कि जिन खातों में रकम भेजी गई है उनकी जानकारी बिनक से मांगी गई है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed