फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rotary Club will provide free treatment to patients with hole in the heart.

Nainital News: रोटरी क्लब दिल में छेद वाले मरीजों का फ्री इलाज कराएगा

Sat, 06 Jan 2024 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club will provide free treatment to patients with hole in the heart.
नैनीताल में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते रोटरी क्लब के अध्यक्ष व अन्य
नैनीताल। सामाजिक कार्य करने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचा रहा रोटरी क्लब अब दिल में छेद के मरीजों का मुफ्त इलाज कराएगा। शुक्रवार को बोटहाउस क्लब में रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र लाम्बा व विक्रम स्याल ने बताया कि क्षेत्र में कई बच्चे व युवा दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार सही और समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत भी हो जाती है। अब ऐसे मरीजों का इलाज रोटरी क्लब की ओर से कराया जाएगा। नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में मरीजों को चिह्नित करने के बाद कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल में उनका नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन


सात जनवरी को सौड़ में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
नैनीताल। रोटरी क्लब की ओर से सात जनवरी को नैनीताल के दूरस्थ सौड़ गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र लांबा ने बताया कि शिविर में आंखों व कान की जांच की जाएगी। कान की मशीन भी नि:शुल्क दी जाएगी। जरूरतमंदों को चश्मे भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। शिविर में आए लोगों को दवा भी निशुल्क बांटी जाएंगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed