{"_id":"578d30854f1c1b676bc4c695","slug":"rose-valley-landslide-nainital-road-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब घाटी में भूस्खलन, नैनीताल रोड कटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब घाटी में भूस्खलन, नैनीताल रोड कटी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड पर गुलाब घाटी के पास भूस्खलन होने से सड़क का एक हिस्सा ढह गया है। एनएच अधिकारियों के अनुसार सड़क दुरुस्त करने में करीब 10 दिन का समय लग सकता है।
गुलाब घाटी में रविवार की शाम को भूस्खलन हुआ था। इसके बाद सोमवार सुबह करीब सात बजे फिर भूस्खलन होने और मलबा आने से सड़क का एक हिस्सा भी कट गया।
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने के साथ चेतावनी निशान लगाकर यातायात शुरू किया गया है। एनएच अधिकारियों के अनुसार जहां पर सड़क कटी है, उसकी मरम्मत में 10 दिन तक का समय लग सकता है। ईई महेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल बिटुमिन (डामर) के खाली ड्रम और रेत के बोरों के जरिये मार्ग की वैकल्पिक मरम्मत की जाएगी।
बाद में सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय से बजट मिलेगा तो स्थायी तौर पर मार्ग को सही किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता जीएस पांगती कहते हैं कि मार्ग में नीचे नदी क्षेत्र से कटाव हो रहा है। करीब 30 मीटर तक सड़क कटी है। बाद में इस संबंध में डीएम दीपक रावत ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
...और दमुवाढूंगा में सड़क कटने का इंतजार
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा-लालडांठ सड़क को हाल में नये सिरे से बनाया गया है। अब इस सड़क के बर्बाद होने का इंतजार सरकारी महकमा कर रहा है। पनचक्की चौराहे के पास नहर की दीवार कट गई है। इससे पानी का तेज बहाव सड़क को काट रहा है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर क्षतिग्रस्त सड़क के चारों तरफ पत्थर लगाकर ड्यूटी पूरी कर ली गई है। किसी उच्चाधिकारी को अब तक निरीक्षण करने की फुर्सत नहीं मिली है।