{"_id":"5e1e1a498ebc3e4b43352e95","slug":"ropeway-will-be-closed-for-a-month-from-february-nainital-news-hld369587250","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी से एक महीने बंद रहेगा रोपवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी से एक महीने बंद रहेगा रोपवे
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) पर्यटक सीजन के दौरान सैलानियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोपवे की मरम्मत कराएगा। मरम्मत के बाद रोपवे आटोमैटिक मोड पर काम करेगा। यह कार्य फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। इसके चलते रोपवे एक महीने के लिए बंद रहेगा।
निगम के महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया कि सात सौ मीटर लंबे रोपवे की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। रोपवे से निगम को सालाना साढ़े तीन से चार करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है। बताया कि पिछले दिनों रोपवे और ट्रॉली की मरम्मत का प्रस्ताव पारित करने के साथ ही इसे ऑटोमेटिक मोड पर संचालित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी।
महाप्रबंधक जोशी ने बताया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से रोपवे की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
इसे ओटोमेटिक मोड से संचालित करने के इस काम में लगभग सवा करोड़ की धनराशि खर्च होगी। रोपवे की मरम्मत के लिए गाजियाबाद की एक फर्म के साथ अनुबंध होना है, जो इसी हफ्ते करा लिया जाएगा। मरम्मत के दौरान फरवरी दूसरे सप्ताह से लगभग 30 दिनों के लिए रोपवे सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए बंद रहेगा।