फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBPG Student Union Elections: Rebellion in ABVP after Aryan is denied ticket.

एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव : आर्यन का टिकट कटते ही एबीवीपी में बगावत

Sun, 20 Sep 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 20 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
MBPG Student Union Elections: Rebellion in ABVP after Aryan is denied ticket.
हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भीतर बड़ा धमाका हो गया है। अध्यक्ष पद का टिकट बंटते ही संगठन में बगावत हो गई है। पुराने कार्यकर्ताओं ने नए चेहरे को टिकट देने पर मोर्चा खोल दिया है। प्रांत मंत्री यशवंत पवार ने पत्र जारी कर धीरज बिष्ट को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। अध्यक्ष पद के लिए धीरज बिष्ट और आर्यन बेलवाल दोनों दावेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

टिकट न मिलने से नाराज आर्यन बेलवाल के आवास पर शनिवार देर शाम विद्यार्थी परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता जुट गए। लालकुआं से सचिन फुलारा, गौलापार कार्यकारिणी, एमबीपीजी कॉलेज कार्यकारिणी, हल्द्वानी नगर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है।
विज्ञापन

त्यागपत्र देने वालों में विभाग संयोजक निखिल सोनकर और कुमाऊं संयोजक कौशल बिरखानी भी शामिल हैं। कौशल ने बताया कि जिला संयोजक धीरज गढ़कोटी, मनोज फुलारा, अनिकेत तोमर, पूर्णकालिक कार्यकर्ता हिमानी सहित कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। नगर के साथ ही एमबीपीजी व महिला महाविद्यालय और आसपास क्षेत्रों की सभी कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धीरज बिष्ट छह माह पहले ही संगठन में आए हैं। उन्हें टिकट देकर वर्षों से काम कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आर्यन बेलवाल को टिकट दिया जाना चाहिए था। यदि टिकट नहीं बदला गया तो सभी कार्यकर्ता आर्यन बेलवाल को निर्दलीय चुनाव लड़ाएंगे और तन-मन से साथ देंगे।
आर्यन बेलवाल ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन गए हैं। एक तरफ विद्यार्थी परिषद के धीरज बिष्ट, दूसरी तरफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के मेहुल साह और तीसरी तरफ निर्दलीय आर्यन बेलवाल होंगे।
छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण से प्रत्याशी चयन में हो रही देरी

छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित होने से अभी तक एबीवीपी और एनएसयूआई ने अन्य पदों पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद आरक्षण लागू करना छात्रों के साथ अन्याय है। उपसचिव और कोषाध्यक्ष पद की तैयारी कर रहे कई छात्रों का काफी पैसा खर्च हो चुका है।

संगठन में जो निर्णय लिया जाता है, पूरे विचार-विमर्श बाद ही उस पर मुहर लगती है। हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी चयन में भी सभी तथ्यों का दृष्टिगत रखते हुए फैसला लिया गया है। जहां तक कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात है, उन्हें समझा लिया जाएगा।
- डॉ. जयप्रकाश भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, एबीवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article