फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Street lights to be inspected ward-wise; reports must be sent to the Commissioner's office daily.

Nainital News: वार्डवार होगी स्ट्रीट लाइटों की जांच, रोज आयुक्त कार्यालय को भेजनी होगी रिपोर्ट

Sun, 20 Sep 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 20 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Street lights to be inspected ward-wise; reports must be sent to the Commissioner's office daily.
नैनीताल। शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नगर पालिका प्रशासन को वार्डवार निरीक्षण और प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में लगी कुल स्ट्रीट लाइटों, जल रही और खराब पड़ी लाइटों का स्पष्ट विवरण तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर में स्थापित सभी स्ट्रीट लाइटों का वार्डवार सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि रात में नागरिकों की आवाजाही सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए स्ट्रीट लाइटों का नियमित रूप से चालू रहना जरूरी है। इसके लिए नगर पालिका के दो कार्मिकों की प्रतिदिन ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed