फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   rooms and auditorium along with the ground of Indira Gandhi International Sports Stadium are in bad condition

Haldwani: नाम का अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाल सामान्य मैदान से भी बदतर; करोड़ों की लागत से बना है

Mon, 19 Aug 2024 12:33 PM IST
हीरा मेहरा दीपक कापड़ी, संवाद
दीपक कापड़ी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2024 12:33 PM IST
सार

हल्द्वानी के गौलापार में करीब 176 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2016 में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया गया। आज करोड़ों की लगात से बना इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बदहाली का रोना रो रहा है। 

विज्ञापन
rooms and auditorium along with the ground of Indira Gandhi International Sports Stadium are in bad condition
अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के गौलापार में करोड़ों की लगात से बना इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बदहाली का रोना रो रहा है। स्टेडियम की हालत बद से बदतर होती जा रही है। हैरानी की बात है कि करोड़ों के स्टेडियम के रखरखाव पर ढेला भी खर्च नहीं हुआ है। आलम यह है कि स्टेडियम बंदरों और कबूतरों का अड्डा बन गया है।

विज्ञापन

हल्द्वानी के गौलापार में करीब 176 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2016 में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया गया। इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना था। स्टेडियम बनने के करीब छह साल बाद वर्ष 2022 में खेल विभाग को हस्तांतरित हुआ। उपेक्षा और रखरखाव पर ध्यान नहीं देने से स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में कई स्थानों पर पीपल के पेड़ उग गए हैं। दर्शक दीर्घा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पवेलियन की छत से पानी अंदर बने कमरों आदि में पहुंच रहा है। स्टेडियम में लगाए अधिकतर एसी खराब चल रहे हैं। स्टेडियम के कमरों और दर्शकदीर्घा में बंदरों का तांडव है। बंदर स्टेडियम के चारों ओर लगाए गए फाइबर आदि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्टेडियम के एक हिस्से की छत भी टूट गई है जिससे अंदर पानी घुस रहा है।

विज्ञापन

बरसात में हर जगह घास ही घास
अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश के लिए छह से अधिक गेट बनाए गए हैं। मानसून सीजन के कारण हर जगह घास ही घास जमी हुई है। इससे स्टेडियम खेल मैदान न दिखकर घास का मैदान (बु्ग्याल) लग रहा है। इसके बाद भी इसे ठीक करने के लिए सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। खेलप्रेमी नीरज जंतवाल, गौरव जोशी, विशाल नेगी आदि का कहना है कि जिस उद्देश्य के साथ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया गया था वह उद्देश्य पूरा होना चाहिए। शीघ्र स्टेडियम को ठीक नहीं किया गया तो वह धीरे-धीरे पूरा बदहाल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल ग्राउंड और स्वीमिंग पुल बनाने का कार्य किया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फिर अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।

-रशिका सिद्दीकी, सहायक खेल निदेशक हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed