फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Robo Dance won the party

रोबो डांस ने जीत ली महफिल

Sat, 11 Apr 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला भीमताल (नैनीताल)। Updated Sat, 11 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Robo Dance won the party

बिड़ला संस्थान के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत छटा बिखेरी। रोबो नृत्य ने खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बृहस्पतिवार की देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम होते रहे। नीलेश पोखरियाल और अभिषेक बक्सी द्वारा प्रस्तुत रोबो नृत्य खासा सराहनीय रहा। विद्यार्थियों ने कन्या भेदभाव, समाज में बढ़ती हिंसा, पर्यावरण आदि विषयों पर नाटक प्रस्तुत किए। वाद विवाद प्रतियोगिता में अमिताश द्विवेदी प्रथम, अभय कापड़ी द्वितीय, वैब टैक्नोलाजी में अनिरुद्ध नेगी, सोलो नृत्य में कमलेश पांडे, ड्यूट में प्रतिभा और भावना, वर्ड पावर में राहुल पंत और देवांग पंत, ओटो बोट्स में अमन शर्मा, टीम समाचार लेखन में कीर्ति आनंद, पासवर्ड प्रतियोगिता में अनुराग और आकृति ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इसके अलावा वाल पेटिंग, फोटोग्राफी, चित्रकला, जल रोबो, बास्केटबाल, फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय शीतजल मत्स्यिकी अनुसंधान केंद्र के निदेशक डा.एके सिंह, बिड़ला संस्थान के निदेशक डा.बीएस बिष्ट और सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा.सुधीर सिंह कन्याल ने पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed