फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways buses are not going to Kichha bus stand

रोडवेज बसें किच्छा बस अड्डे पर नहीं जा रहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are not going to Kichha bus stand
हल्द्वानी। हल्द्वानी-काठगोदाम डिपो की बसें किच्छा बस अड्डे नहीं जा रही हैं। रुद्रपुर एआरएम ने काठगोदाम और हल्द्वानी एआरएम को इस बाबत पत्र भी लिखा है। उधर हल्द्वानी और काठगोदाम एआरएम ने बरेली रोड पर चलने वाले चालक-परिचालकों को पत्र भेजकर किच्छा बस अड्डे जाना जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन

एआरएम काठगोदाम सुरेश चौहान ने बताया कि रुद्रपुर एआरएम ने पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की बसें किच्छा बस अड्डे में न जाकर बाईपास से सीधे बरेली को रवाना हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। एआरएम काठगोदाम सुरेश चौहान ने कहा कि सभी चालक-परिचालकों को पत्र लिखकर किच्छा बस अड्डे जाने के लिए कहा गया है। अब परिचालक रसीद में किच्छा बस अड्डे की मुहर लगाकर लाएगा, वरना वेतन से कटौती की जाएगी। कहा कि अब कम आय करने वाले चालक-परिचालक से जवाब-तलब किया जाएगा। यह भी दिखाया जाएगा कि बस किच्छा बस अड्डे में गई या नहीं।
विज्ञापन

ईद को लेकर देर शाम चलाई गई बस
हल्द्वानी। ईद को लेकर रोडवेज ने बरेली रूट पर देर शाम बस भेजी। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि काठगोदाम डिपो की बस रात 9 बजे सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम के फरमान पर हल्द्वानी भेजी गई। हल्द्वानी से बस रात्रि 10 बजे बरेली को रवाना हुई। अगले दिन बस बरेली से हल्द्वानी पहुंची। इसकी आय परिचालक ने करीब 3200 रुपये जमा की। आरोप लगाया कि इतनी रात में अधिकारियों ने किसके कहने पर बस भेजी। इस घाटे का जिम्मेदार कौन है। एआरएम काठगोदाम सुरेश चौहान ने कहा कि ईद को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed