फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road will be built from Kathgodam Golapul to Golapar bypass bridge

Nainital News: काठगोदाम गौलापुल से गौलापार बाईपास पुल तक बनेगी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Road will be built from Kathgodam Golapul to Golapar bypass bridge
हल्द्वानी। गौला नदी शहर की तरफ लगातार कटाव कर रही है। सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए गौला नदी के किनारे को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही नदी के किनारे टू लेन सड़क भी बनाई जाएगी। इसके लिए डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से आगणन मांगा है। इसके लिए राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से बजट मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम धीराज गर्ब्याल ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया कि काठगोदाम स्थित गौलापुल से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी के निकट गौलापुल बाइपास तक नदी से कटाव हो रहा है। इससे रेलवे ट्रैक और नदी के किनारे परिसंपत्तियों को नुकसान की संभावना है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि काठगोदाम गौलापुल से गौलापार बाइपास स्थित गौलापुल तक शहर से लगते हुए नदी के किनारे को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। काठगोदाम से लेकर गौलापार बाइपास तक नदी के किनारे टू लेन सड़क भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि इससे रेलवे के अलावा अन्य परिसंपत्तियां भी सुरक्षित रहेंगी। साथ ही शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग से इसका आगणन मांगा गया है। इसके लिए बजट राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed