{"_id":"592083804f1c1bc213f23303","slug":"road-blocked-by-women-at-himmatpur-malla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मतपुर मल्ला में महिलाओं ने जाम कर दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मतपुर मल्ला में महिलाओं ने जाम कर दी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
हिम्मतपुर मल्ला में महिलाओं ने जाम कर दी सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान खुलने के विरोध में हिम्मतपुर मल्ला में महिलाओं ने शनिवार को चक्काजाम किया। सड़क पर महिलाओं के लेटने और तीन महिलाओं के बेेहोश होने पर पुलिस अधिकारी परेशान हो गए। इस मामले में एसडीएम ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह बाद दुकान हट जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी से लिखित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। रामपुर रोड पर भी शराब ठेके खिलाफ लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। हिम्मतपुर मल्ला में शराब ठेके के खिलाफ धरना देने के लिए शनिवार की सुबह महिलाएं शराब की दुकान के सामने इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
महिलाओं ने दुकान बंद कराने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। महिलाओं का आरोप था कि स्कूल के पास शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। महिलाएं सड़क पर लेट गई। धूप के चलते तीन महिलाएं मीना पांडे, मधु रावत और उमा रावत बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
किसी प्रकार पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर हटाया। कुछ महिलाओं ने यहां आत्मदाह की धमकी दी थी। इस कारण सीओ लोकजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और एलआईयू की टीम मौजूद रही। बार-बार जाम लगाने के कारण पुलिस काफी परेशान रही।
अंत में एसडीएम एपी बाजपेई ने मौके पर पहुंचकर लिखित आश्वासन दिया कि 31 मई तक ही दुकान हट जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो सका। इस मौके पर भाजपा नेता भुवन भट्ट, ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट, नरेंद्र खनी, कुंदन सिंह, धीरज पांडे, ठाकुर सिंह, नवीन शर्मा, राजेश पांडे, विनोद पांडे, पुष्पा राठौर, हेमा जोशी, भावना चौहान, ज्योति भट्ट, कमला, विमला, असवाल, जानकी बोरा, हंसा, इंद्रा, उमा जीना, दीपा रावत आदि मौजूद रहीं।
इधर रामपुर रोड स्थित शराब की दुकान हटाने के बालादत्त नैनवाल के नेतृत्व में उमा, कुंती, बचुली हेमा देवी आदि महिलाओं ने दोपहर तक धरना दिया। इस बीच दुकानदार ने लोगों से सिर्फ एक सप्ताह दुकान संचालित करने का अनुरोध किया। इस मामले को लेकर संभ्रांत लोगों के बीच बातचीत चल रही है।
नशे के कारोबार के खिलाफ बनाया दस्ता
लामाचौड़ और फतेहपुर में खतरनाक नशे के बढ़ते कारोबार पर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। नशे के कारोबारियों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने पांच दस्तों का गठन किया है। इधर बनभूलपुरा में भी नशे के बढ़ते कारोबार पर एक सामाजिक संस्था ने डीएम से चिंता जताई है। पंचायत भवन जयपुर पाडली में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ जनता पानी के लिए परेशान है। वहीं नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। फतेहपुर और बसानी में युवक खुलेआम शराब, स्मैक और चरस का सेवन कर रहे हैं। बैठक में नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए युवाओं के पांच दस्तों को गठित करने का निर्णय लिया गया।
ये दस्ते तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़कर पुुलिस के हवाले करेंगे। तस्करों को गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध कर उनको जिला बदर कराने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में लामाचौड़ की प्रधान भगवती बिष्ट, बसानी की ग्राम प्रधान विमला तडागी, बीडीसी दीपा पांडे, दिनेश आर्या, ग्राम प्रधान राजेंद्र महरा, ग्राम प्रधान नीता जोशी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र रावत, चंदन सिंह पोखरिया, चंद्रशेखर तिवारी, अब्दुल शाहिद, आदि मौजूद थे।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चंदन पोखरिया और संचालन राज्य आंदोलनकारी लाखन चिलवाल ने किया। इधर राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय ब्यूरो संस्था ने बनभूलपुरा क्षेत्र नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता जतायी है।
आरोप लगाया कि थाने के समीप बच्चे स्मैक और चरस का सेवन करते हैं। संस्था के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष रचित कपूर, अतुल अग्रवाल, रिजवान हुसैन, अर्जुन सिंह राणा, कंचन कश्यप, हिमांशु गांधी आदि ने डीएम को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है।