फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Risk of high cholesterol rising due to irregular lifestyle and diet.

Nainital News: अनियमित जीवनशैली और खानपान से बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल का खतरा

Sun, 11 Oct 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Risk of high cholesterol rising due to irregular lifestyle and diet.
नैनीताल। असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियमित जीवनशैली के चलते लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या सामने आ रही है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। खासकर खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन, व्यायाम नहीं करना और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल शरीर में पाया जाने वाला एक प्रकार का वसा जैसा पदार्थ है, जो कोशिकाओं और हार्मोन के निर्माण के लिए आवश्यक है। हालांकि, रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर बढ़ने से धमनियों में वसा जमने लगती है। इससे रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

डाॅ. दुग्ताल का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या अक्सर शुरुआती दौर में स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच कराना चाहिए। विशेषकर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापे या हृदय रोगों के पारिवारिक इतिहास वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दुग्ताल के अनुसार, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार, तली-भुनी और अधिक वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना, फल-सब्जियां और फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना जरूरी है। साथ ही नियमित व्यायाम, वजन पर नियंत्रण, धूम्रपान से दूरी और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी लाभकारी है। उन्होंने सलाह दी कि कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से जांच और उपचार कराएं। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाएं शुरू या बंद नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed