फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Review application will be filed against filling of 211 posts by promotion in forest inspector recruitment case

Nainital News: वन दरोगा भर्ती प्रकरण में प्रमोशन से 211 पदों को भरने के खिलाफ दायर होगा रिव्यू प्रार्थना पत्र

Fri, 18 Aug 2023 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 18 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Review application will be filed against filling of 211 posts by promotion in forest inspector recruitment case
प्रतीकात्मक
नैनीताल। हाईकोर्ट में वन दरोगा के 211 पदों को पदोन्नति से भरने के आदेश को लेकर अभ्यर्थी रिव्यू पिटिशन दाखिल करने जा रहे हैं। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने कई बिंदु रखे हैं। अभ्यर्थी आयुष तिवारी, शशांक साह, प्रभात राणा, पंकज नेगी आदि का कहना है कि वन विभाग में वन दरोगा के 1729 पद स्वीकृत हैं। नियमावली के अनुसार इसनें से 33 प्रतिशत पद (570) पर सीधी भर्ती होनी चाहिए और 1159 पदों को पदोन्नति से भरा जाना चाहिए। यूकेएसएसएससी ने सीधी भर्ती के लिए तय 570 पदों में से 316 पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इसलिए नियमानुसार इन पदों पर पदोन्नति नहीं की जानी चाहिए। यह तथ्य माननीय न्यायालय के समक्ष नहीं रखा गया। इसलिए उनकी ओर से रिव्यू प्रार्थनापत्र दाखिल किया जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वन विभाग लगातार वन रक्षकों को उनके कोटे के 66 प्रतिशत पदों पर पदोन्नत कर रहा है। अभ्यर्थियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि वन विभाग की 2018 नियमावली के बाद से अब तक 554 वन रक्षक पदोन्नत होकर वन दरोगा बन चुके हैं। ऐसे में सीधी भर्ती के लिए तय पदों की संख्या कम करना उनके साथ अन्याय है।
विज्ञापन





हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

नैनीताल। हाईकोर्ट ने 316 पदों पर चल रही वन दरोगा भर्ती के 211 पद विभागीय पदोन्नति से व शेष 105 पदों को सीधी भर्ती से भरने के निर्देश सरकार को दिए थे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने यह निर्णय वन बीट कर्मचारी संघ की ओर से दायर जनहित याचिका पर दिया था। 316 पदों पर आयोग परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद शारीरिक योग्यता परीक्षा भी करवा चुका है। ऐसे में अब यदि पद घटकर 105 हो गए तो कई युवा चयन प्रकिया से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed