फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Retired soldier filed report against gangster son

सेवानिवृत्त फौजी ने गैंगस्टर बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier filed report against gangster son
हल्द्वानी। सेवानिवृत्त फौजी ने अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने जान का खतरा बताया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित शिवाजी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त फौजी लच्छई लाल साह पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्होंने बड़े बेटे विनय साह उर्फ विक्की और उसकी पत्नी को गलत व्यवहार के चलते कुछ दिन पहले संपत्ति से बेदखल कर दिया है। इसके बाद से ही वे उन्हें प्रताड़ित करने लगे। बताया कि आरोपी विनय पूर्व में हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है। छोटे बेटे के साथ रहने की वजह से विनय साह ने उनके छोटे बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी है। वहीं कोतवाली एसओ हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कोतवाली में आरोपी विनय के खिलाफ गैंगस्टर भी लगी हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed