{"_id":"69bc5c1aff85551ef60640af","slug":"restaurant-owners-are-worried-due-to-non-availability-of-commercial-cylinders-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-4816-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से रेस्टोरेंट कारोबारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से रेस्टोरेंट कारोबारी परेशान
Fri, 20 Mar 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। घरेलू के साथ-साथ व्यवसायिक सिलिंडरों के नहीं मिल पाने से स्थानीय लोगों के साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी परेशान हैं। भीमताल, नौकुचियाताल, मेहरागांव, सातताल, भवाली, सातताल, खैरना, गरमपानी में होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी मजबूरन लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहे हैं। भीमताल के राकेश बिष्ट ने कहा कि सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पूर्व सभासद भूपेंद्र कनौजिया ने कहा कि बुकिंग होने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। होटल कारोबारी संजीव भगत और विजय कुमार झा ने कहा अगर युद्ध नहीं रुका तो पर्यटन कारोबार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन