फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Resort worker found hanging under suspicious circumstances

Nainital News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला रिजॉर्ट कर्मी

Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Resort worker found hanging under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक
मुक्तेश्वर(नैनीताल)। ग्राम पंचायत लेटीबूंगा स्थित एक रिजॉर्ट कर्मचारी का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मुक्तेश्वर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रिजॉर्ट प्रबंधक और कर्मियों से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि मंगलवार सुबह लेटीबूंगा क्षेत्र में एक युवक के फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा कि रिजॉर्ट की चहारदीवारी के अंदर फंदे पर लटके हुए युवक की पहचान संतोष कुमार (23) पुत्र दीवान चंद्र निवासी अघरिया धानाचूली के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि युवक को पदमपुरी सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जोशी का कहना है कि मृतक के परिजनों के साथ रिजॉर्ट में जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जिसमें फिलहाल कुछ नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed