फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Residents craved water drop on second day

दूसरे दिन भी पानी की बूंद-बूंद को तरसे शहरवासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Residents craved water drop on second day
हल्द्वानी में पेयजल सप्लाई ठप्प होने के कारण कुमाऊं जल संस्थान के पंप से पानी भरते लोग। अमर उ
हल्द्वानी। बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश से गौला बैराज के बंधों के टूटने से जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। दो दिन से शहरवासियों को पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। लोग महंगे दामों पर प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शहर की पेयजल सप्लाई ठप रही। हालांकि सोमवार को शाम चार बजे ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की सप्लाई हुई मगर शहर में पानी नहीं दिया गया। सिंचाई विभाग गौला बैराज के गेटों की मरम्मत करा रहा है। शहर की पेयजल आपूर्ति गौला नदी पर निर्भर है। गौला से शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को बैराज से पानी दिया जाता है। बारिश से गौला में बनाया गया अस्थायी तट बंधा टूट गया। जिस वजह से समूचे शहर की पेयजल आपूर्ति रविवार को ठप हो गई। दूसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर लोगों को खासी परेशानी हुई। क्षेत्र के मल्ली बमौरी, बिठौरिया, तल्ली बमौरी, पीलीकोठी, लालडांठ, जगदंबा नगर, नवाबी रोड, महिला डिग्री कॉलेज, शीशमहल, टेढ़ी पुलिया, सुभाषनगर, अमरावती कॉलोनी, दमुवाढूंगा, मुखानी, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, लोहरियासाल तल्ला, मल्ला, कठघरिया, श्रमिक बस्ती, कर्नल वार्ड, लीला डिपो आदि इलाकों में दिनभर लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

वार्ड नौ निवासी दिनेश चंद्र आर्या, अमरावती कॉलोनी के उमेश चंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, माया जोशी और सुशील दोहन ने कहा कि पानी नहीं मिलने से पूरी दिनचर्या प्रभावित हो गई है। बिठौरिया निवासी अभिनव परगांई और सुभाषनगर निवासी कृष्णा बिष्ट ने बताया कि जलसंस्थान के टैंकरों से भी उन्हें पानी नहीं मिला। बिठौरिया के पूर्व प्रधान नेत्र बल्लभ जोशी और पार्षद विनोद दानी का कहना था कि पेयजल टैंकर भेजने के लिए जलसंस्थान के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन इसके बावजूद टैंकर नहीं भेजा गया। लालडांठ निवासी देवेंद्र मेहरा ने जल संस्थान के इस रवैये को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौला में पानी से बंद रही निकासी
गौला में पानी का बहाव अधिक होने से सोमवार को भी उपखनिज की निकासी नहीं हुई जिससे सैकड़ों डंपर और अन्य वाहन नदी में नहीं उतर सके। वन निगम को इस साल गौला से 18 लाख घनमीटर उपखनिज निकासी का लक्ष्य मिला है। निगम ने अब तक करीब 17 लाख घनमीटर की निकासी की है। रविवार को गौला में पानी बढ़ने से सभी गेट बंद रहे वहीं सोमवार को भी पानी का स्तर कम न होने से उपखनिजों की निकासी नहीं हो सकी। वन निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर मंगलवार को भी नदी में पानी की मात्रा अधिक रही तो गेट बंद रखे जाएंगे जिससे किसी तरह का नुकसान न हो।

कमलुवागांजा, छड़ायल, राजपुरा में नहीं चले नलकूप
कमलुवागांजा गौड़ और छड़ायल नयाबाद में ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण नलकूपों नहीं चल सके। जबकि राजपुरा में चार दिन से खराब नलकूप की मरम्मत नहीं हो पाई है। नलकूपों के खराब होने से तमाम इलाकों में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। इधर, जलसंस्थान के असिस्टेंट इंजीनियर एलएम पांडे ने बताया कि ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी ठीक करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा गया है जबकि राजपुरा में नलकूप की मरम्मत चल रही है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed