{"_id":"6b09d6adc5013a6ce002d46b","slug":"repairs-to-wards-and-night-shelters-begin-at-sth-before-winter-nainital-news-c-337-1-ha11020-139183-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसटीएच में सर्दी से पहले वार्डों और रैन बसेरे की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसटीएच में सर्दी से पहले वार्डों और रैन बसेरे की मरम्मत शुरू
Sat, 28 Nov 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश के बाद डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बेहतर बनाने की कवायद शुरू हो गई हैं। अस्पताल के वार्डों में मरम्मत और नवीनीकरण का काम कराया जा रहा है। परिसर में संचालित रैन बसेरे की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं। वार्डों में टूटे शीशे व खराब ट्यूबलाइटों के साथ ही पुराने गद्दे, चादर और पर्दे भी बदले जा रहे हैं।
चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सर्दी बढ़ने पर मरीजों और तीमारदारों को परेशानी न हो, इसके लिए यह काम कराया जा रहा है। रैन बसेरे में सीलन दूर करने और रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया गया है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहां गद्दे-बेडशीट बदलने और साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर की जा रही है। वार्डों तक जाने वाली सीड़ियों की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी क्लिनिकल विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि ओपीडी एवं भर्ती मरीजों के उपचार के लिए जेनेरिक दवाओं के साथ ही अस्पताल की फार्मेसी में उपलब्ध दवाइयां, सर्जिकल आइटम और इम्प्लांट ही उपलब्ध कराए जाएं।