फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Release of CD 'Katha Kumaon' CD

‘कथा कुमाऊं  की’ सीडी का विमोचन

Mon, 20 Mar 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 20 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Release of CD 'Katha Kumaon' CD
जै हो कुमाऊं जै हो गढ़वाला...  - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। कुमाऊं के हजरा साल के इतिहास को रेखांकित करते हुए यहां के में विभिन्न शासकों द्वारा समय-समय पर किए गए अत्याचारों, कुमाऊं के रीति रिवाज, ऐतिहासिक धरोहरों, पारंपरिक त्यौहार और संस्कृति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘कथा कुमाऊं की’ सीडी का एक बैंक्वेट हॉल में विमोचन किया गया। विमोचन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश, पद्मश्री यशोधर मठपाल ने किया। दर्शकों को डाक्यूमेंट्री दिखाई भी गई। 

विज्ञापन


अस्तित्व नाट्य कला विकास समिति के बैनर तले ‘कथा कुमाऊं की’ सीडी में कुमाऊं के मूल निवासियों, कत्यूर वंश, चंद वंश, गोरखों और अंग्रेज शासकों द्वारा किए गए अत्याचारों को दर्शाया गया है। कुली बेगार प्रथा के खिलाफ कुमाऊं वासियों के  व्यापक संघर्ष और त्याग का वर्णन किया गया है। उत्तराखंड आंदोलन, रामपुर तिराहा कांड, पहाड़ का जनजीवन, तीज त्योहार, धार्मिक पर्व, होली, दीपावली, रामलीला की कुमाऊंनी छटा पर आधारित डाक्यूमेंट्री देखकर दर्शक गद्गद हो गए।
विज्ञापन


विधायक डॉ. हृदयेश ने कहा कि अपने समाज, इतिहास और संस्कृति से लोगों को जानकारी देने, संस्कृति संरक्षण को प्रेरित करने के लिए विद्यालयों में भी यह सीडी दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने अस्तित्व नाट्य कला विकास समिति की सराहना भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूओयू के प्रो. गिरजा पांडे ने कुमाऊं के इतिहास की जानकारी दी।

इस दौरान संस्था के निदेशक हरीश चंद्र पांडे, सह निदेशक घनश्याम भट्ट (कुमाऊं का नाना पाटेकर), जगदीश जोशी, शंभू दत्त साहिल, लीला पांडे, प्रेमा पांडे, प्रो. प्रभु दत्त, नवीन वर्मा, एनसी तिवारी, मोहन बोरा, प्रो. मृगेश पांडे आदि थे। बता दें कि सात मार्च 2016 को पर्वतीय उत्थान मंच में ‘कथा कुमाऊं की’ नाटक का मंचन किया गया था। अब बाजार में इस पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर अमर उजाला के प्रतिनिधि ने घोषणा की कि इस डाक्यूमेंट्री के कुमाऊं के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन का काम अमर उजाला करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed