फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ravan's guts crushed, fire burnt and effigy of Ravana 40 feet high

चूर-चूर हुआ रावण का गुरूर, धू-धूकर जला रावण का 40 फीट ऊंचा पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ravan's guts crushed, fire burnt and effigy of Ravana 40 feet high
हल्द्वानी श्रीराम लीला मैदान में दशहरे के अवसर पर धू कर जलता रावण । अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कुमाऊं की प्राचीन रामलीला में दहशरे पर रावण वध के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत हुई। कोरोनाकाल की वजह से लोग भले ही रामलीला मैदान में इसके साक्षी नहीं बन सके पर डिजिटल आयोजन में लोगों ने घर बैठे रावण के 40 फीट ऊंचे पुतले को जलते देखा। रावण के पुतले के जलते ही घर-घर में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लोगों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। लोगों ने भगवान श्रीराम से कोरोना महामारी रूपी दानव से भी निजात दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

दशहरे पर भगवान श्रीराम द्वारा बुराई रूपी रावण का अंत किया गया। रामलीला मैदान में 40 फुट लंबे रावण के पुतले को देर शाम भव्य आतिशबाजी के बीच राम के पात्र ने रावण की नाभि में धनुष मारकर उसे परलोक पहुंचा दिया। उसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। श्रीराम के हाथों मारे गए रावण की अस्थियों की राख सुख, समृद्धि का कारक मानी जाती है। पुतले के जलते ही आयोजकों समेत रामलीला मैदान में मौजूद लोग पुतले की राख भी अपने घरों के ले गए। इस बार रामलीला मैदान में संचालन समिति के सदस्य और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी भर रही।
विज्ञापन

जाम में फंस गया पुतला
हल्द्वानी। रावण का पुतला बहेड़ी से लाया गया और रविवार दोपहर बाद हल्द्वानी रामलीला मैदान में पुतले को अंतिम रूप दिया गया। पुतले को दोपहर 12 बजे ट्राली से लाया गया। किच्छा के पास जाम लगने के कारण पुतला करीब तीन घंटे लेट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
रामलीला मंचन के दौरान दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हार्बोला, आरएसएस के विभाग प्रचारक नरेंद्र, भगवान सहाय, एसडीएम विवेक रॉय, सौरभ अग्रवाल, तनुज गुप्ता, भवानी शंकर नीरज, योगेश शर्मा, विवेक कश्यप, अतुल अग्रवाल, प्रदीप जनौटी, विजय भट्, विनीत अग्रवाल, अमित जोशी, मनोज गुप्ता, राजेंद्र अगवाल मुन्ना, कपिल अग्रहरि, मधुर गुप्ता, यश गुप्ता, अतुल जायसवाल मौजूद रहे।
आज होगा श्रीराम का राज्याभिषेक
हल्द्वानी। सोमवार को श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। शोभायात्रा संयोजक तनुज गुप्ता ने बताया कि आज शोभायात्रा नहीं निकलेगी। राज्याभिषेक स्टेज पर होगा। शाम को राम दरबार की आरती की जाएगी। इसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
बिना दर्शकों के हुआ मंचन
बिना दर्शकों के मंचन में व्यास पंडित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री ने रामचरित मानस का वाचन और कलाकारों द्वारा उसका सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। रामलीला में श्रीराम-रावण युद्ध से पहले हनुमान-मकरध्वज युद्ध, अहिरावण, नरान्तक वध, रावण द्वारा राजनीति की शिक्षा, विभीषण राज्याभिषेक, सीता माता की अग्नि परीक्षा आदि का मंचन हुआ। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी हुई। सोमवार को श्रीराम की अयोध्या वापसी, भरत मिलाप और राज्याभिषेक आदि लीलाओं का मंचन किया जाएगा। मंगलवार को परायण के साथ लीला का समापन होगा।

जेल परिसर में भी हुआ रामलीला का समापन
हीरानगर स्थित जेल में पुरुष और महिला बंदियों ने रामलीला का अलग अलग मंचन किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्या की देखरेख में बंदियों ने अंतिम दिन कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण वध आदि लीलाओं का मंचन कर रामलीला का समापन किया। रावण वध के बाद बंदियों को मिष्ठान वितरण किया गया।

हल्द्वानी श्रीराम लीला मैदान में दशहरे के अवसर पर राम और रावण के मध्य होता युद्ध।       अमर उजाला

हल्द्वानी श्रीराम लीला मैदान में दशहरे के अवसर पर राम और रावण के मध्य होता युद्ध। अमर उजाला- फोटो : HALDWANI

हल्द्वानी श्रीराम लीला मैदान में दशहरे के अवसर पर की गई आतिशबाजी।       अमर उजाला

हल्द्वानी श्रीराम लीला मैदान में दशहरे के अवसर पर की गई आतिशबाजी। अमर उजाला- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed