{"_id":"5f45741f8ebc3ea9c326990d","slug":"rape-victim-hanged-herself-to-death-haldwani-news-hld3946085143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार की रात दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार दुष्कर्म की घटना के बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। दुष्कर्म का आरोपी जेल में बंद है।
कोतवाली थाने की एएसआई तनूजा ह्यांकी ने बताया कि 16 साल की किशोरी ने सोमवार की रात बल्ली में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे बेस अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि अनाथ बच्ची को उसके ताऊ और ताई ने पाला था। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसे नारी निकेतन में भी रखा गया था।
20 जनवरी को हुई थी घटना
हल्द्वानी। दुष्कर्म पीड़िता की चाची ने बनभूलपुरा थाने में धारा 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि केशव सागर ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ 20 जनवरी 2020 को दुष्कर्म किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने केशव सागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना के बाद किशोरी की चाची जब शिकायत करने के लिए गई थी आरोपी की मां और बहन ने गाली गलौच और धमकी देते हुए उन्हें भगा दिया था। इस मामले में मां और बहन के खिलाफ भी पुलिस ने चार्जशीट दायर किया है। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।