फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ranibag To Nainital Roapway

पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे निर्माण का रास्ता होगा आसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ranibag To Nainital Roapway
नैनीताल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम को पीपीपी मोड में देने की घोषणा की है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे निर्माण का रास्ता आसान हो जाएगा। साथ ही पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद नैनीताल-रानीबाग रोपवे निर्माण को लेकर उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने करीब तीन साल पहले रानीबाग से नैनीताल तक लगभग 11 किलोमीटर लंबे रोपवे निर्माण की योजना बनाई थी। पिछले दिनों आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने इस क्षेत्र का सर्वे भी किया था। पर्यावरणविद प्रो. अजय रावत ने इसे भूगर्भीय दृष्टि से नैनीताल के लिए नुकसानदेह बताते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी थी, तभी से मामला न्यायालय में विचाराधीन है। भविष्य में केंद्र सरकार राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम को पीपीपी मोड में देती है तो नैनीताल ही नहीं कुमाऊं में कई अन्य स्थानों पर भी नए रोपवे निर्माण का रास्ता आसान हो सकता है।
विज्ञापन

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पूर्व पीआरओ और होटल व्यवसायी आलोक साह ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे निर्माण की उम्मीदें बढ़ी हैं। योजनाएं धरातल पर उतरेंगी तो लोगों को जाम और पार्किंग की दिक्कतों से भी छुटकारा मिलेगा। वहीं होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट को भी उम्मीद है कि राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम को पीपीपी मोड पर देने से पर्यटन और रोजगार दोनों में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed