फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar to Chardham Yatra is an option for additional route

Nainital News: रामनगर से चारधाम यात्रा है अतिरिक्त मार्ग का विकल्प

Mon, 15 Jul 2024 05:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar to Chardham Yatra is an option for additional route
रामनगर। रामनगर से चारधाम यात्रा के अतिरिक्त मार्ग का विकल्प तलाशने के लिए प्रशासन की ओर से सर्वे कराया गया था। ऐसे में कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि गढ़वाल की जगह कुमाऊं से चारधाम यात्रा कराने की तैयारी की जा रही है। इधर डीएम वंदना ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है इस रूट के सर्वे को लेकर पूर्व में काफी भ्रामक और गलत रूप से तथ्यों को प्रचारित किया गया। इससे अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि रामनगर से चारधाम के लिए रूट का अर्थ यह नहीं कतई नहीं है कि चारधाम के परंपरागत मार्गों से यात्रा नहीं होगी या रामनगर से ही यात्रा का मुख्य मार्ग बनाया जाएगा। ये बात बिना तथ्यों को जाने गलत रूप से प्रचारित की गई है। संवाद
विज्ञापन

यह है वास्तविक स्थिति
एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि रामनगर गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला एक मुख्य नगर है। यहां से कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न जिलों के लिए आवागमन के कुछ पुराने वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं जिनकी स्थिति अच्छी न होने के कारण उन मार्गों से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा होती है। वैकल्पिक रूट के सर्वे का उद्देश्य है कि दिल्ली और अन्य शहरों से सीधे रामनगर आने वाले और कुमाऊं के अन्य जिलों से चारधाम यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को पहले से उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों पर अधिक सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के परंपरागत मार्गों के विकल्प के रूप में न देखकर अतिरिक्त मार्ग के रूप देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed