{"_id":"62de2870edf2c93f9b1136f5f828ab92","slug":"ramnagar-kotabag-movement-of-the-engineers-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर, कोटाबाग के इंजीनियर्स संघ का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर, कोटाबाग के इंजीनियर्स संघ का आंदोलन
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
सरकार की हठधर्मिता से परेशान उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अब सरकार की ईट से ईट बजाने का फैसला किया है। यहां इंजीनियरों की प्रदेश व्यापी हड़ताल सोमवार को सातवें दिन भी रही रही।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग में आयोजित प्रदेश व्यापी हड़ताल में रामनगर, कोटाबाग के इंजीनियर्स मौजूद थे। उन्होंने कहा सरकार, प्रमुख सचिव के लिखित आदेशों के बाद भी उनकी 18 सूत्रीय मांगे पूर्ण नही हो सकी है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
उन्होंने अपर सहायक अभियंता के पद को प्रोन्नति का पद न मानते हुए नॉन फंक्शनल करने, कनिष्ठ अभियंता व अपर अभियंता के पद पर कुल 10 वर्ष की सेवा के उपरांत प्रथम प्रोन्नत वेतनमान देने, डिप्लोमा इंजीनियर्स को देय तृतीय प्रोन्नत वेतनमान को उत्तरप्रदेश व केंद्र की भांति उच्चीकृत करने, उत्तराखंड पेयजल निगम को राजकीयकरण करने समेत कई मांगे की है।
विज्ञापन
बैठक में हरीश चंद्र भदोला, हरगोविंद सिंह, डीसी ध्यानी, पीसी पंत, बलवंत सिंह भंडारी, तारा सिंह, मनोज बिष्ट, प्रकाश सिंह, बीएन पांडे, संदीप प्रकाश धस्माना, गिरधर राम टम्टा समेत कई मौजूद रहे।