{"_id":"8929f2b4c5cf8352882f24575062d2b8","slug":"ramnagar-forest-guard-recruitment-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद 12 और परीक्षा दी 1683 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद 12 और परीक्षा दी 1683 लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग की फॉरेस्ट गार्ड के 12 पदों की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें कुल 1683 लोगों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के लिये विभाग ने तीन परीक्षा केंद्र बनाए थे।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी हंसा पांगती ने बताया कि परीक्षा एमपी इंटर कालेज, जीजीआईसी, डिग्री कालेज में दो पालियों में हुई। युवा, युवतियों का शारीरिक परीक्षण 11, 12 जनवरी को रामनगर वन प्रभाग में ही हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया भर्ती में 2424 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें 683 अनुपस्थित रहे। जबकि 59 फिजिकल में बाहर हो गये। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिये अतिरिक्त अध्यापकों की नियुक्ति की गयी थी। इस दौरान डीएफओ कहकशां नसीम भी मौजूद थी।
विज्ञापन