फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar CO admitted to Gurugram due to brain hemorrhage

Nainital News: रामनगर सीओ को ब्रेन हेमरेज, गुरुग्राम में भर्ती

Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar CO admitted to Gurugram due to brain hemorrhage
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के सीओ की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। रामनगर में इलाज के बाद परिजन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार रात एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंचे रामनगर के सीओ बलजीत सिंह भाकुनी की तबीयत अचानक खराब हो गई। पार्टी में मौजूद व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने बताया कि सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के पेट में दर्द हो रहा था। इस पर उन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उन्हें रामनगर के बृजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गए। हल्द्वानी में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। रामनगर के बृजेश अस्पताल के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सीओ का बीपी बढ़ने के साथ उनके पेट में इंफेक्शन था। एसपी सिटी हरबंश सिंह का कहना है कि सीओ को ब्रेन हेमरेज होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सीओ हल्द्वानी उनका चार्ज संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed