फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramlila Maidan Purification Controversy: Youth Congress Protests at SSP Office

रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद: यूथ कांग्रेस का एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Sun, 30 Aug 2026 02:05 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 30 Aug 2026 02:05 PM IST
सार

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर विवाद गहरा गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को यूथ कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन
Ramlila Maidan Purification Controversy: Youth Congress Protests at SSP Office
रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, मौके पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी में आठ अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ता बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। रैली समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने रामलीला मैदान में हवन-पूजन कर कथित शुद्धिकरण किया और वहां मौजूद लोगों को अराजक तत्व बताया।

विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का आरोप है कि यह कृत्य किसी विशेष वर्ग को अपमानित करने और समाज में जातीय भेदभाव व नफरत फैलाने की मंशा से किया गया। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि रैली के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार वीडियो के माध्यम से धार्मिक आधार पर लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस संबंध में 14 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए फिर से ज्ञापन सौंपा गया।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शांतिपूर्वक लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed