फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramlila: Amidst the rain, a grand Shri Ram coronation procession took place in the city

रामलीलाः बारिश के बीच शहर में निकली भव्य श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ramlila: Amidst the rain, a grand Shri Ram coronation procession took place in the city
हल्द्वानी। तेज बारिश के बीच श्रीरामलीला मैदान से श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों के बीच विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में राजगद्दी पर प्रतीक रूप में विराजमान भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान प्रसाद का वितरण हुआ। देर शाम शोभायात्रा वापस रामलीला मैदान पहुंची। मंगलवार सुबह रामलीला मैदान में यज्ञ के साथ श्रीरामलीला का परायण होगा।
विज्ञापन

श्रीरामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा श्रीरामलीला मैदान से होते हुए स्टेडियम, केमू, रेलवे बाजार, जैन चौराहा, नया बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार, कालाढूंगी चौराहा के बाद वापस श्रीरामलीला मैदान पहुंची। मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम, सीता माता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान महाराज के स्वरूपों की राजगद्दी रही जिसे फूलों से सजाया गया था। शोभायात्रा में रामराज बैठे त्रैलोका, हर्षित भये गए सब सोका... आदि भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा का बाजार क्षेत्र में भव्य स्वागत हुआ। जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई थी। बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में लोग भगवान श्रीराम की आरती और राजगद्दी शोभायात्रा के दर्शन के लिए खड़े रहे। लोगों ने हाथ जोड़कर श्रद्धा का भाव दिखाया। शोभायात्रा में व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री, अनुभव गोयल, तनुज गुप्ता, अतुल अग्रवाल स्वरूपों के साथ बैठे। शोभायात्रा में समिति सदस्य भवानी शंकर नीरज, विवेक कश्यप, तनुज गुप्ता, संजय गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विजय भट्ट, बसंत अग्रवाल, पार्षद मनोज गुप्ता, प्रेम गुप्ता, प्रदीप जनौटी, राजेंद्र अग्रवाल, हितेश पांडे टीनू, अमित जोशी, भोलानाथ केसरवानी ने व्यवस्था में सहयोग दिया। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पुष्पवर्षा और आरती कर मिष्ठान वितरित किया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, हरिमोहन अरोरा, रूपेंद्र नागर, लाला नंद किशोर जायसवाल, अनिल आसवानी, हिमांशु मिश्रा, अशोक सिंधी, सूरज लांबा, सन्नू पांडे, हर्षवर्धन पांडे, सुनील गुप्ता, मुरली मुलानी समेत काफी सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
बाहर से पहुंचीं झांकियों ने मनमोहा
शोभायात्रा में वैष्णवी कला मंच मुरादाबाद, सर्वेश कालू काली अखाड़ा बदायूं, नवदीप झांकी मंडल बहजोई, शिव कला केंद्र और जागरण मंडल बिजनौर, त्रिदेव सजावट एटा, गगन बैंड, जाकिर ढोल, रहमान ढोल बैंड रुद्रपुर, गुरविंदर निहंग सिख अखाड़ा लुधियाना (पंजाब) समेत विभिन्न शहरों की झांकियों ने लोगों ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

........
नंदा राजजात यात्रा और कुमाऊं का छोलिया नृत्य रहा शामिल
शोभायात्रा में कुमाऊं की संस्कृति को दर्शाता छोलिया नृत्य और नंदा राजजात यात्रा, केदारनाथ मंदिर की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बारिश के बीच रात के समय झांकियों में लगी लाइट ने अलौकिक दृश्य का नजारा पेश किया।

हल्द्वानी में निकली श्रीराम राज्यभिषेक की राजगद्दी में विराजमान  भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, ?

हल्द्वानी में निकली श्रीराम राज्यभिषेक की राजगद्दी में विराजमान भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed