{"_id":"3de871e675f95efcf23bdc19cc4558e5","slug":"ramgadh-river-found-the-body-of-missing-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगाड़ नदी से मिला लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगाड़ नदी से मिला लापता व्यक्ति का शव
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ भीमताल (नैनीताल)
Updated Sun, 07 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले के बलियान गांव निवासी और बीती एक जून से लापता 50 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार को रामगाड़ नदी से बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
विज्ञापन
बेतालघाट ब्लाक के गांव हरतपा के पास रामगाड़ नदी में शनिवार सुबह घास काटते वक्त कुछ महिलाओं ने नदी में शव देखा, जिसकी सूचना उन्होंने आसपास के दुकानदारों को दी। इस पर पट्टी पटवारी दीवानी राम, भुवन चंद्र वर्मा समेत कुछ अन्य राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पटवारी दीवानी राम के मुताबिक शव की शिनाख्त अल्मोड़ा जिले के बलियान गांव निवासी मोहन चंद्र (50) पुत्र शिवदत्त जोशी के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि मोहन चंद्र हरतपा गांव में सब्जी व्यवसायी के यहां काम करता था और बीती एक जून को दुकान से नदी में नहाने की बात कहकर निकला था और तभी से लापता था। मोहन चंद्र के पुत्र दीप जोशी ने उनकी गुमशुदगी एक जून को पटवारी चौकी में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन