फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raju Srivastava was crazy about Nainital's climate and Mall Road

नैनीताल की आबोहवा और माल रोड के दीवाने थे राजू श्रीवास्तव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava was crazy about Nainital's climate and Mall Road
तीन वर्ष पूर्व रामगढ़ के कांग्रेस नेता भुवन दरम्वाल के परिवार के साथ हास्य कलाकार राजू श्रीवास्? - फोटो : BHIMTAL
नैनीताल। लोगों को अपने अनोखे अंदाज में गुदगुदाने वाले प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को नैनीताल की हसीन वादियां खूब भाती थीं। मॉल रोड में टहलना भी उन्हें खूब पसंद था। वह जब कभी भी नैनीताल आते तो गाड़ी से उतरकर घंटा दो घंटा मॉल रोड में जरूर टहलते थे। पिछले साल दिसंबर में वह यहां आए थे और तब उन्होंने स्वयं कहा था कि वह नैनीताल की मॉल रोड के दीवाने हैं। उनके निधन पर उनके प्रशंसकों के साथ साथ रंगकर्मियों ने भी गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन

पिछले साल 25 दिसंबर को वह अपने परिजनों व दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए रामनगर स्थित कार्बेट पार्क पहुंचे थे। पार्क की सैर के बाद वह शाम करीब साढ़े पांच बजे नैनीताल पहुंचे। कोट, टोपी और मफलर से पैक होने के कारण यहां मॉल रोड में उन्हें कोई पहचान नहीं सका लेकिन कुछ मीडिया कर्मियों ने माल रोड पर उन्हें देख लिया। उन्होंने परिवार के साथ मॉल रोड की सैर की और एक रेस्टोरेंट में दूध पीया और नाश्ता किया। अंधेरा घिरते ही वह नैनीताल से रामनगर लौट गए थे।
विज्ञापन

साल भर पहले नैनीताल में हुई संक्षिप्त मुलाकात में राजू श्रीवास्तव ने बताया था कि रामनगर से लौटने से पहले अचानक नैनीताल आने का प्लान बना तो यहां आ गए। उन्होंने बताया था कि उन्हें नैनीताल बेहद पसंद है और वह अक्सर नैनीताल आते रहते हैं। नैनीताल की मॉल रोड और यहां की आबोहवा उन्हें बहुत पसंद है। तब उन्होंने निकट भविष्य में फिर से नैनीताल आने और आसपास के पिकनिक स्पॉटों का भ्रमण करने की बात कही थी लेकिन किसे पता था कि राजू अचानक बीमार पड़ जाएंगे और एक दिन ऐसा आएगा जब वह हमारे बीच नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यहां न तो कट है और न ही रीटेक
नैनीताल। नैनीताल में हुई भेंट में राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि उनके प्रोफेशन में न तो कट है और न ही रीटेक। ऐसे में लोगों के चेहरे पर खुशी लाना बेहद चुनौती पूर्ण होता है। विशेषकर लाइव शो में। उन्होंने कहा था कि उनके लिए टीवी शो नहीं बल्कि लाइव कार्यक्रम बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं। माई सिटी रिपोर्टर
रंगकर्मियों ने जताया शोक
नैनीताल। हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर नाट्य संस्था प्रयोगांक के कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है। प्रयोगांक के उपाध्यक्ष मुकेश धस्माना ने उनके फिल्म व रंगमंच के क्षेत्र में दिए गए योगदान के बारे में बताया। कहा कि राजू श्रीवास्तव का हास्य अभिनय के क्षेत्र में महान योगदान रहा है। रंगमंच में उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है। इस मौके पर प्रमोद बिष्ट, मदन मेहरा, उमेश कांडपाल, रोहित वर्मा, दीवान सिंह, नासिर अली, अनवर रजा, सतीश कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

रामगढ़ भी आए थे राजू
नैनीताल। वर्ष 2019 में रामगढ़ के प्रमुख व्यवसायी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन दरम्वाल के आवास पर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव आए हुए थे। भुवन बताते हैं कि रामगढ़ की शांतवादियों की उन्होंने काफी तारीफ की थी। साथ ही दोबारा आने की बात कहीं थी। बकौल भुवन, बुधवार को उन्होंने अपने बेहद करीबी मित्र को खो दिया है। राजू श्रीवास्तव बेहद मिलनसार और खुश दिल इंसान थे और यही कारण था कि वह लोगों के दिलों में राज करते थे। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के परिवार में आयोजित एक विवाह समारोह में भी उनके साथ छह दिन रहे थे। संवाद

रामनगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान के साथ कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव।

रामनगर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान के साथ कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed